कोरोनाः राजस्थान के हालात एक सप्ताह में कैसे बद से बदतर हो गए

 राजस्थान में कोरोना संक्रमण का एक साल बीतने के बाद जैसे-तैसे पटरी पर आ रही ज़िन्दगी के पहिये फिर थम गए हैं.

इन दिनों अस्पतालों में बेड लगभग फ़ुल हो चुके हैं. संक्रमित मरीज़ों की संख्या बेहद तेज़ी से बढ़ रही है, राज्य में बीते एक सप्ताह में हालात तेज़ी से बिगड़े हैं.

डॉक्टर्स भी कोरोना की दूसरी लहर को भयावह बता रहे हैं. राज्यभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और बाज़ार समेत सभी सार्वजनिक स्थान बंद करा दिए गए हैं. सड़कें सुनसान और अस्पतालों में मरीज़ों की कतारें नज़र आ रही हैं.

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के कोविड इंचार्ज डॉक्टर अजीत शेखावत कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमित हो रहे मरीज़ों पर बात करते हुए बताते हैं कि 'पहले से ज़्यादा संख्या में मरीज़ आ रहे हैं. आरयूएचएस में क़रीब 80 फीसदी बेड फ़ुल हो चुके हैं. जिस तरह से लगातार मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है, यह पैनिक वाली स्थिति है. कोरोना संक्रमित मरीज़ों में अब युवाओं की संख्या ज़्यादा है.'

राजस्थान में एक सप्ताह पहले 10 अप्रैल को जहां 24 घंटे में 4401 मामले और 18 मौत दर्ज हुई थीं, वहीं एक सप्ताह बाद 17 अप्रैल को यह आंकड़ा दो गुना से ज़्यादा हो गया. बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए इन्हीं दिनों में सरकार ने सख़्ती का फैसला लिया, राज्यभर में कर्फ्यू और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया.

कोरोना से संक्रिमत मरीज़ों का रिकवरी रेट राजस्थान में शुरुआती दौर से ठीक रहा था, लेकिन दूसरी लहर में मरीज़ों की संख्या बढ़ने के साथ ही रिकवरी रेट में गिरावट आना शासन-प्रशासन के लिए चिंता का सबब बना हुआ है.

10 अप्रैल को राज्य में 4401 मामले और 18 मौतें दर्ज हुईं, 11 अप्रैल को 5105 मामले और दस मौतें. 12 अप्रैल को 5771 मामले और 25 मौतें हुईं.

13 अप्रैल को 5528 मामले मिले और 28 मौतें दर्ज हुईं. 14 अप्रैल को 6200 जयपुरमामले और 29 मौतें. 15 अप्रैल को 6658 संक्रमण के मामले और 33 मौतें. 16 अप्रैल को संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 7359 और 31 मौतें हुई. 17 अप्रैल को राजस्थान में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 9046 संक्रमित मरीज़ मिले और रिकॉर्ड 37 मौतें हुईं.

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्तान: डाकुओं से घिरे बख़्तरबंद गाड़ी में बेबस पुलिसवाले ने बनाया वीडिय

इसराइल ने गज़ा सीमा पर भेजी सेना, टैंक; ज़मीनी कार्रवाई की तैयारी

अमेरिकी नौसेना के 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन को लेकर भारत ने जाहिर की अपनी चिंताएं